ये लुक सिर्फ़ नई फ़ोटो के लिए नहीं है। आपकी लाइब्रेरी में जो कुछ भी है, उस पर वही 24 फ़िल्में लग सकती हैं। 2019 की वो फ़ोटो भी, जो आपने कभी पोस्ट नहीं कीं।
इंपोर्ट
- कैमरे के दाएँ किनारे पर इंपोर्ट पर टैप करें।
- एक फ़ोटो चुनें।
- वो एडिटर में खुलती है, पहले से एक फ़िल्म के साथ।
फ़िल्में आज़माएँ
फ़ोटो के नीचे रेसिपी संग्रह में फ़िल्में बदलते जाएँ। चाहें तो चारों स्लाइडर थोड़ा खिसकाएँ। कैमरे जैसी ही फ़िल्में, वैसे ही स्लाइडर।
तुलना करें
ओरिजिनल देखने के लिए दबाकर रखें। स्प्लिट करने के लिए साइड में खींचें। ग्रेन को ज़ूम करके देखने के लिए पिंच करें।
सेव करें
सेव करें पर टैप करें। नई कॉपी आपके Digicam एल्बम में पहुँच जाती है। ओरिजिनल बिल्कुल वैसी ही रहती है। वहाँ से आप उसका पहले-और-बाद वाला वीडियो बना सकते हैं।



