और ग्रेनी चाहिए? बिल्कुल। हर फ़िल्म हमारी पसंद के हिसाब से ट्यून होकर आती है। रेसिपी मतलब वही फ़िल्म, ऊपर से आपकी अपनी ट्यूनिंग।

कहाँ मिलेगी

सेटिंग्स, फिर फ़िल्म रेसिपी। या कैमरे में फ़िल्म के नाम पर टैप करें, वहाँ भी मिल जाएगी। रेसिपी संग्रह से कोई फ़िल्म चुनें और ऊपर प्रीव्यू बदल जाएगा।

चार स्लाइडर

रंग
ठंडे से गर्म तक।
उजले हिस्से
सॉफ़्ट से हार्ड तक।
परछाईं
गहरी से हल्की तक।
ग्रेन
बारीक से मोटे तक।

हर स्लाइडर माइनस पाँच से प्लस पाँच तक जाता है। ज़ीरो मतलब ओरिजिनल।

सेव करें

स्लाइडर तब तक खिसकाएँ जब तक प्रीव्यू सही न लगे। रेसिपी सेव करें पर टैप करें। अब से वो फ़िल्म आपके हिसाब से शूट करेगी, कैमरे में भी और एडिटर में भी।

पसंद नहीं आया?

रीसेट। एक टैप में ओरिजिनल लुक वापस। यहाँ आप कुछ भी बिगाड़ नहीं सकते।